Swati Sharma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -19-Dec-2022:- पुनर्जन्म मिथ्या या सच

दैनिक प्रतियोगिता:-


पुनर्जन्म मिथ्या या सच:-

            पुनर्जन्म के विषय में आए दिन कई बातें चर्चित रहती हैं। कोई पुनर्जन्म को मानता है, तो कोई नहीं मानता। यह सबका अपना- अपना नज़रिया हो सकता है। परंतु, यदि मैं मेरी बात करूं तो यह सत्य हैं कि हमने कई जगह, कई किताबों में, इस बारे में पढ़ा है कि कि हर व्यक्ति विशेष फिर से जन्म लेकर धरती पर आते हैं। उन्हें अपने बीते जन्म की कुछ बातें याद रहती हैं। वे अपने पुनर्जन्म से संबंधित माता- पिता, भाई - बहन को भी पहचान लेते हैं। कई राज कई बातें जो किसी को पता नहीं होती, जो उनके और किसी दूसरे व्यक्ति के मध्य की बातें होती हैं, वे सब भी इस प्रकार से पुनर्जन्म लेने वाले व्यक्ति बता देते हैं। कुछ तो अपनी पत्नी एवम बच्चों तक को पहचान लेते हैं।
            पुनर्जन्म के विषय में शास्त्रों में भी देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि हर जीव चौरासी लाख योनियों को जीने के बाद मनुष्य योनि में।आता है। जिस प्रकार वह कर्म करता है उसी प्रकार उसको जन्म मिलता रहता है। अतः वह बार- बार जन्मता रहता है। जब वह जन्म लेता है तब ईश्वर या प्रकृति उसकी पुरातन यादों को मिटा देती है। इस जन्म में वह प्राणी जिस भी जगह जन्म लेता है उसी से संबंधित बातें और व्यक्ति विशेष उसे याद रहते हैं। परंतु, कभी- कभी, किसी- किसी संदर्भ में व्यक्ति को उसके पिछले जन्म की बातें याद रह जाती हैं। इसे कुदरत का करिश्मा या प्रकृति या नियति का खेल ही कजा जा सकता है, क्योंकि इस बात की पुष्टि कई जगह हुई है। जिसे देखकर और जानकर वैज्ञानिक भी चकित हुए हैं।
           इतनी पुष्टि के पश्चात् पुनर्जन्म को मिथ्या कहना तो निरर्थक ही प्रतीत होता है। यह ज़रूरी भी नहीं कि जिस घटना का अनुभव हमें ना हो वह हर घटना निरर्थक है। समझदार व्यक्ति वही है, जो स्वयं के अनुभवों से तो सीखे। परंतु, साथ ही साथ अन्य व्यक्तियों के अनुभवों से भी शिक्षा ले।

   14
14 Comments

Sachin dev

20-Dec-2022 02:40 PM

Well done ✅

Reply

Swati Sharma

20-Dec-2022 10:12 PM

Thank you sir 🙏🏻😇

Reply

Gunjan Kamal

20-Dec-2022 10:26 AM

👌👏🙏🏻

Reply

Swati Sharma

20-Dec-2022 02:12 PM

🙏🏻💐😇

Reply

Punam verma

20-Dec-2022 08:39 AM

Very nice

Reply

Swati Sharma

20-Dec-2022 02:12 PM

Thank you ma'am

Reply